Showing posts with label गोल गुल चूरमा लड्डू. Show all posts
Showing posts with label गोल गुल चूरमा लड्डू. Show all posts

Monday, April 27, 2020

गोल गुल चूरमा लड्डू

आज के युग में जब हम किसी विदेशी ट्रैंड्स को देखकर किसी खाने की वस्तु का फिर से उपयोग करते हैं लेकिन भारतीय संस्कृति में हम सदियों से किसी भी वस्तु या खाद्य पदार्थ का पुनः उपयोग कर एक पौष्टिक व्यंजन बनाते आ रहे हैं। 

गोल गुल चूरमा लड्डू 

गोल गुल चूरमा लड्डू बनाने की सामग्री :-


  • 6 - 8 आटे की रोटी 
  • 1 कप किसा हुआ गुड़ या शक्कर 
  • 1 बड़ा चम्मच घी 
  • 1/4 नारियल का पाउडर 
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 

गोल गुल चूरमा लड्डू बनाने की विधि :-


सबसे पहले आटे की 6 - 8 रोटी को छोटे - छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सी में डालकर उसका पाउडर तैयार कर लें। 

रोटी के पाउडर को किसी बर्तन में निकालकर उसमें 1 कप किसा गुड़ या शक्कर का पाउडर, इलायची पाउडर डालकर उसका एक मिश्रण तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में घी गर्म कर तैयार मिश्रण को उसमे भून लें। अब मिश्रण को फिर से बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दे।

अब तैयार मिश्रण से मध्यम आकार के लड्डू बाँध ले। 

तैयार लड्डू को नारियल के पाउडर से गार्निश कर सर्व करें। 

अतिरिक्त बचे लड्डू को एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखे। 



Recipe by :- Pranjali Arondekar