Showing posts with label कृष्णम फलिहारी नुक्ती. Show all posts
Showing posts with label कृष्णम फलिहारी नुक्ती. Show all posts

Friday, April 3, 2020

कृष्णम फलिहारी नुक्ती

यह एक फलिहारी पदार्थ हैं, जो कि उपवास के दिन प्रसाद एवं फलिहारी के रूप में बनाया जा सकता हैं। 



कृष्णम फलिहारी नुक्ती 


कृष्णम नुक्ती बनाने की सामग्री :-                            

  • सिंघाड़े का आटा          -    एक कप  
  • दूध                               -     एक कप  
  • शक्कर                         -     एक कप  
  • इलायची पाउडर          -     एक चुटकी 
  • घी                                -    तलने के लिए
  • बूंदी बनाने का पोना     -     यह जाली बनाने वाली बड़ी करछी जैसा होता हैं 


कृष्णम नुक्ती बनाने की विधि :-                               

सबसे पहले सिंघाड़े के आटा लेकर उसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए अच्छे से मिलाकर घोल तैयार करे। अब एक कड़ाही में चाशनी बनाने हेतु एक कप शक्कर में एक चौथाई कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बनने तक उबालें। और फिर कुछ देर सामान्य तापमान तक ठंडा होने के लिए रख दे। 


अब एक कड़ाही में घी गरम करें। नुक्ती बनाने के पोन में चम्मच से दूध और आटे का घोल लेकर इस पोन को बाएं हाथ से कड़ाही के ऊपर लगाकर दाहिने हाथ से एक चम्मच के मदद से घोल को गोल-गोल चलायें। अब नुक्ती पोने की छेद से सीधे गरम घी में गिरेगी। 


 सावधानी से पोने को अलग रखे और नुक्ती को घी में मध्यम आंच पर तल लें।


नुक्ती को तलने में 2-3 मिनिट का समय लगता हैं। 

दूध का घोल होने से नुक्ती तुरंत लाल रंग ले लेती हैं। सिकी हुई नुक्ती को अब्जॉरमेंट पेपर पर निकल लें जिससे अतिरिक्त तेल पेपर सोख लेगा। 

इस तरह पुरे घोल की बूंदी बना लें। और थोड़ा ठंडा होने दे। 


तैयार नुक्ती को एक तार की चाशनी में 5 मिनिट डालकर रखे। 5 मिनिट बाद नुक्ती को झारे की मदद से निकाल लें। और तैयार कृष्णम नुक्ती को भगवान कृष्ण को नेवैद्य के रूप में चढ़ाये। 





यह एक बेहतर फरिहाली मिठाई हैं। जो ईश्वर को प्रसाद के रूप में बहुत पसंद आती हैं। 

एक बार घर पर अवश्य बनाये और कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव हमें अवश्य बताएं। 




Recipe by - Pranjali Arondekar